खगड़िया जिले की पुलिस ने 72 घंटे में डबल मर्डर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली। साथ ही हत्या में साजिशकर्ता सहित चार आरोपितों को हथियार, जिंदा कारतूस व मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक और आरोपितों के बीच पूर्व में झगड़ा हुआ था। ।आरोपियों ने बदले की भावना में चालक और उप चालक की निर्मम हत्या किया। पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए गोगरी डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर सफ़लता हासिल की है
एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि बीते 11 अगस्त को महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 के गौछारी गांव के पास मरांच बहियार में एक ट्रक के ड्राइवर और खलासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों मृतक की पहचान ड्राइवर सारण (छपरा) जिले के परसा थाना क्षेत्र स्थित बभनगामा गांव निवासी लक्ष्मण राय के पुत्र सोनेलाल राय और उपचालक रामदयाल सिंह के पुत्र रामबाबू के रूप में हुआ था। दोनों व्यक्ति ट्रक पर कोयले की राख लेकर एनटीपीसी बरौनी से सिलिगुड़ी के लिए निकले थे।
बताया कि थाना में प्राथमिकी दर्ज कर डीएसपी के नेतृत्व में अनुसंधान शुरू कर दी। बताया कि घटनास्थल एवं आसपास का टावर डम्प प्राप्त कर तकनीकी विश्लेषण कर कांड की जांच में जुट गए। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि सुदीन कुमार उर्फ पहलवान, मनोज, निलेश कुमार एवं शत्रुघ्न यादव, चारों ट्रक ड्राईवर हैं एवं पूर्व में मृतक ड्राईवर के ही कम्पनी एसएसई लॉजिस्टिक में काम करते थे, जिन्हें कम्पनी द्वारा गलत आचरण के कारण निकाल दिया गया था।
घटना के एक माह पूर्व मृतक सोनेलाल एवं निलेश के बीच मनोज और शत्रुध्न पहलवान के बीच झगड़ा भी हुआ था। ये चारो कम्पनी के मालिक एवं ड्राइवरों को बार-बार यह धमकी देते थे कि बरौनी सिल्लीगुडी रूट में खगड़िया, महेशखुंट एवं गोगरी के ट्रक चालकों द्वारा ही गाडी चलवाया जाय नहीं तो आपकी गाड़ी को इस रूट में चलने नहीं देंगे। इसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया।
जिसके बाद गोगरी थाना के बथान गॉव के वार्ड 16 निवासी ननदे यादव का पुत्र सोनू कुमार, जयजेराम का पुत्र राहुल कुमार, प्रमोद शर्मा का पुत्र केशव कुमार ,बहादुरपुर बदरपुर गॉव के मणिकांत यादव का पुत्र सुदीन यादव उर्फ पहलवान को एक देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस एवं 4 मोबाइल बरामद किया है। एसपी ने बताया कि सभी आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।







Comment here