Breaking News

दरभंगा में महिला पर चा’कू से हम’ला:घर में घुसकर अ’पराधियों ने किया वार

दरभंगा में आपसी विवाद को लेकर एक महिला पर हमला कर दिया गया। बदमाशों ने घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। महिला के सिर में गहरे जख्म रहने से उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही। घटना 16 अगस्त को सिंहवाड़ा नगर पंचायत में घटी।

घटना में संजीत मिश्रा की पत्नी किरण मिश्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए आनन-फानन में सिंहवाड़ा के सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सकीय सुविधा के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। महिला का इलाज डीएमसीएच में चल रहा।

जख्मी महिला के पति संजीत मिश्रा का कहना है कि हमलावरों के साथ इससे पूर्व भी कई बार विवाद हुआ था। लेकिन इस बार के विवाद में आरोपियों ने पहले तो घर में घुसकर मारपीट की फिर चाकू से हमला कर उनकी पत्नी को बुरी तरह जख्मी कर दिया है। माथे में जख्म के कारण उनकी पत्नी बेहोश होकर घटनास्थल पर ही गिर गई थी। जख्मी महिला का कहना है कि 5 लोगों ने एक साथ आकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि महिला के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.