Breaking News

मुजफ्फरपुर : बैंककर्मी की 23 वर्षीय पत्नी की संदिग्ध मौ’त, 8 महीने पहले हुई थी शादी

मुजफ्फरपुर में मंगलवार को बैंककर्मी की 23 वर्षीय पत्नी की संदिग्ध स्तिथि में मौत हो गई। उनकी मौत ब्रह्मपुरा स्थित एक अस्पताल में हो गयी है। बताया जा रहा कि उनकी शादी आठ माह पूर्व शादी हुई थी। कॉलेज जाने को लेकर पति से झंझट भी हुआ था। घटना के बाद परिजनों के मातम छाया हुआ है

मामले को लेकर मृतका की केदारनाथ रोड निवासी भाभी डौली कुमारी का ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने बयान दर्ज किया है। इसमें उसके पति सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया निवासी किशन कुमार, उसके पिता को आरोपित किया है। इनपर प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस को दिये बयान में निधि की भाभी ने बताया कि कॉलेज में नामांकन कराने को लेकर झंझट हुआ था। इसके बाद वह कॉलेज गयी। जहां विवाद हुआ। फिर निधि कुमारी अपने मायके केदारनाथ रोड आ गयी। जबकि, उसका पति मुजफ्फरपुर जंक्शन चला गया। इस बीच वह अपने कमरे में सो गयी। करीब 40 मिनट के बाद उठी तो वह उल्टी कर रही थी। उसकी तबीयत बिगड़ते जा रही थी। आननफानन में उसे जूूरन छपरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी।

इधर, ब्रह्मपुरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.