बेलसंड के मधकौल उत्क्रमित उच्च विद्यालय में देर रात तक बार बाला के डांस के साथ लाेग भी ठुमके लगाते रहे। इसका वीडियो वायरल है। वीडियो में स्कूल के एक कमरे में कुछ लोग बार बाला के साथ डांस करते दिख रहे हैं। इस संबंध में प्रधानाध्यापक शशि रंजन ने बताया कि रविवार काे स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी चल रही थी। वे स्कूल में उपस्थित नहीं थे। गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने स्कूल के नाइट गार्ड को मिलाकर यह कार्य किया है। डीईओ अवधेश प्रसाद सिंह ने कहा कि एचएम को तलब किया गया है। उनसे 24 घंटे में जबाव मांगा गया है। उन्हें ऐसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने काे कहा गया है।








Leave a Reply