महागठबंधन पार्ट 2 की सरकार में जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक इसराइल मंसूरी काे मंत्री बनाया गया है। उन्हें नए मंत्रिमंडल में सूचना प्राैद्याेगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में वे पहली बार विधायक बने। उन्हाेंने पूर्व मंत्री अजित कुमार काे हराया था। उस वक्त टिकट लेकर भी उन्हाेंने अपनी पार्टी से लेकर अन्य दलाें के नेताओं काे चाैंकाया था। बिहार में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में दाेबारा महागठबंधन की सरकार बनी ताे उन्हाेंने मंत्री पद की रेस में जिले के अन्य पार्टी विधायक काे पीछे छाेड़ दिया।
नए मंत्रिमंडल में राजद से ही कुढ़नी के विधायक अनिल सहनी के मंत्री बनने की चर्चा चल रही थी। साेशल मीडिया पर भी यह टेंड कर रहा था कि जिले से भागीदारी हाेने पर अनिल सहनी मंत्री बन सकते हैं। मीनापुर से राजद विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव काे लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन, बाजी इसराइल मंसूरी ने मारी। जिले के 11 विधानसभा क्षेत्राें में 5 कांटी, कुढ़नी, मीनापुर, बाेचहां, गायघाट क्षेत्र पर राजद का कब्जा है। जबकि 1 सरकार में जदयू और शहर से कांग्रेस के विजेन्द्र चाैधरी विधायक हैं। पार्टी नेताओं की मानें ताे भाजपा ने अल्पसंख्यकाें में पसमांदा समाज के बीच पैठ बनाने की रणनीति बनाई थी। ऐसे में इसराइल मंसूरी के मंत्री बनने से इसे भाजपा की रणनीति का काट भी माना जा रहा है।
राजद-जदयू ने मंत्री बनने पर दी बधाई, मनाया जश्न
मंत्री बनने पर राजद जदयू दाेनाें ने इसराइल मंसूरी काे बधाई देते हुए जश्न मनाया। इमलीचट्टी स्थित जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार किसान ने मिठाई बांटी। मंत्री बनने पर पार्टी नेता मो. जमाल, संतोष भास्कर, जिला प्रवक्ता रामलाला ठाकुर, पूर्व विधायक महेश्वर यादव, नरेंद्र पटेल, चंद्रिका साहू, संतोष कुमार, अशोक झा, अजय चौधरी, प्रभात किरण, नर्मदेश्वर सिंह, अंजू कुमारी, शिवेश्वर शर्मा, सोनी तिवारी, रामएकवाल सिंह, सुधा चौधरी, अभिषेक कुमार ने बधाई दी है। वहीं, राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, वसीम अहमद मुन्ना, चंदन यादव, विधायक निरंजन राय, अमर पासवान, अनिल सहनी, विधान पार्षद कारी साेहैब, नंद कुमार राय, लालबाबू राम, गणेश भारती, शंकर राय, पृथ्वीनाथ राय, इकबाल माे. समी, जयशंकर यादव ने बधाई दी है।








Leave a Reply