Breaking News

कटिहार में डीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज:आजादी के 75 वर्षगांठ पर राजेंद्र स्टेडियम में हुआ समारोह

कटिहार जिले के मुख्य कार्यक्रम स्थल में आजादी के 75वें वर्षगांठ के उपलक्ष पर राजेंद्र स्टेडियम जिला अधिकारी कटिहार उदयन मिश्रा, सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के मौजूदगी में झंडोत्तोलन किया।

झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। वही पुलिस बलों द्वारा परेड की झांकी प्रस्तुत की गई। इससे पूर्व इस झांकी का निरीक्षण जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया।

झंडोत्तोलन के पश्चात जिला अधिकारी उद्यान मिश्रा के द्वारा भाषण प्रस्तुत किए गए। जिसमें जिले में हो रहे सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को बताया गया। इस दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना को लोगों के समक्ष रखा गया। साथ ही नल जल योजना सहित जिले में चल रहे विकास के कार्यों की जानकारी लोगों के बीच जिलाधिकारी ने साझा किया। साथ ही जिले में अन्य विकास की योजनाएं जो आगे होनी है। उसके बारे में भी उन्होंने जानकारी दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.