सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल,मुजफ्फरपुर
देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल के प्रांगण में झंडोत्तोलन किया गया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नर्सरी वर्ग के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । अन्य बच्चों ने मोहक डांस और गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया । दूसरी और तीसरी कक्षाओं के बच्चों ने देशभक्ति गानों पर समूह नृत्य कर शमा बांध दिया । नौवी और दसवीं कक्षा के बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर स्कूल के दो हजार बच्चे, उनके अभिभावक, स्कूल के प्राचार्य,उप प्राचार्य तथा सभी अध्यापक और अध्यापिका मौजूद रहे ।








Comment here