Breaking News

जमुई में सड़क हा’दसे में पति-पत्नी घा’यल:वैशाली से कोलकाता जा रहे थे दंपती, अनियंत्रित होकर प’लटी कार

जमुई के खैरा थाना अंतर्गत पूर्णाखैरा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने से कार सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना खैरा थाना पुलिस की दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए खैरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खैरा अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में घायल पति पत्नी का इलाज किया जा रहा है।घायल की पहचान प्रशांत कुमार पिता कामेश्वर सिंह और रीतू राज पत्नी प्रशांत कुमार नजीराबाद वैशाली जिले के रूप में हुई है।

घायल पति।

घायल पति।

जानकारी अनुसार दोनो पति पत्नी वैशाली से कोलकाता कार जारहा था। तभी जमुई जिले के पूर्णाखैरा के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गया।वही इस हादसा में पति पत्नी के हाथ टूट गए है। वही मासूम बच्चे बाल बाल बचे गया।इधर घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। घटना के बारे में प्रशांत कुमार ने बताया की हम कलकत्ता में जॉब करते है।छुट्टी में अपने परिवार के साथ घर आए थे। छुट्टी खत्म होने के बाद बायरोड कोलकाता जा रहे थे। मुझे पता नहीं चला कि मेरी गाड़ी कैसे एक्सीडेंट हो गई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.