BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

स्मार्ट सिटी की नई रैंकिंग में मुजफ्फरपुर फिर फिसड्डी निकली…

स्मार्ट सिटी की ताजा रैंकिंग में मुजफ्फरपुर शहर फिर फिसड्डी साबित हुआ है। 100 शहरों की सूची में इसका नीचे से चौथा स्थान है।
इसे मात्र 9.23 अंक हासिल हुए हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में शहरी विकास एवं आवसन मंत्रालय ने रैंकिंग जारी की है। पोर्ट ब्लेयर के बाद 96वां स्थान मुजफ्फरपुर का है। मुजफ्फरपुर के नीचे मुरादाबाद, करीमनगर, दिऊ और शिलांग हैं। बिहार में भी शहर सबसे फिसड्डी साबित हुआ है। बिहारशरीफ 73वें और भागलपुर 71वें स्थान पर है।


इन दोनों को क्रमश: 22.55 और 23.18 अंक मिले हैं। वहीं, 42.89 अंक लेकर 100 शहरों की सूची में पटना 33वें स्थान पर पहुंच गया है। ताजा रैंकिंग में आगरा पहले स्थान पर है। इलाहाबाद दूसरे और कानपुर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, इंदौर पहले स्थान से खिसककर चौथे स्थान पर आ गया है। इस रैंकिंग ने मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी मिशन के हीलाहवाली और सुस्ती की पोल खोल दी है। बीते माह खराब रैंकिंग के बावजूद मुजफ्फरपुर अंतिम 20 शहरों से ऊपर था। इस कारण उसको 20 विकसित शहरों के साथ नहीं जोड़ा गया।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.