कोरोना वायरस के बढ़ते प्र’कोप के कारण परिवहन विभाग ने पटना – नेपाल बसों के परिचालन को शनिवार से स्थगित करने का निर्णय लिया है. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से ब’चाव के लिए एहतियातन पटना और नेपाल के बीच 31 मार्च तक बसों का परिचालन स्थगित करने का निर्देश दिया गया है. फिलहाल 31 मार्च तक काठमांडू और जनकपुर के लिए बसें नहीं चलेंगी.बताते चलें कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा गया – पटना – काठमांडू मार्ग पर प्रतिदिन दो बसों का परिचालन किया जा रहा था. वहीं, पटना – जनकपुर मार्ग पर प्रतिदिन चार बसों का परिचालन किया जा रहा था. हर दिन काठमांडू और जनकपुर से यात्रियों का आवागमन हो रहा था.

परिवहन सचिव ने बताया कि दिल्ली से आने वाली बसों को भी विशेष तौर से सेनेटाइज किया जा रहा है. बसों में हर जगह स्प्रे किया जा रहा है. सेनेटाइज करने के बाद ही बसों को बस डिपो से खोलने का निर्देश दिया गया है. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी बस डिपो पर कोरोना सं’दिग्धों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है. डिपो पर तैनात कर्मियों को बसों की साफ – सफाई का विशेष निर्देश दिया गया है.
- परिवहन सचिव ने 31 मार्च तक पटना- नेपाल बस के परिचालन को स्थगित करने का दिया निर्देश
- बोध गया-पटना- काठमांडू मार्ग पर हर दिन 2 बसों एवं पटना जनकपुर मार्ग पर हर दिन 4 बसों का किया जा रहा था परिचालन
- पटना-दिल्ली-पटना के बसों को विशेष तौर पर किया जा रहा सेनेटाइज
- सभी बस डिपो पर कोरोना सं’दिग्धों पर विशेष निगरानी रखने का दिया गया निर्देश
- सेनेटाइज करने के बाद ही डिपो से खुलेंगी बसें




Input: Live cities



Leave a Reply