Breaking News

6 अक्टूबर तक दरभंगा-अजमेर साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन:दरभंगा से सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज होकर अजमेर तक जाती है ट्रेन

मिथिला वासियों के लगातार मांग के बाद बीते 20 जुलाई से शुरू की गई दरभंगा अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 6 अक्टूबर तक यात्री सेवा मुहैया कराएगी। गौरतलब है कि दरभंगा से सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, जयपुर, कोटा और अजमेर जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन से यात्रा में सुगमता का एहसास हो रहा है।

इस रूट की यह एकमात्र ट्रेन है जो मिथिला वासियों को उक्त स्थलों तक सीधे पहुंचा देती है। हालांकि पहले चरण में इसे 20 अक्टूबर से 11 अगस्त तक ही चलाए जाने की योजना थी। पर ट्रेन में यात्रियों की संख्या और मिथिला वासियों के जरूरत को देख कर इसके परिचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है।

समस्तीपुर के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 05537 और 05538 से मिथिला वासियों को काफी फायदा हो रहा है। विभाग इस ट्रेन को रेगुलर करने का फैसला ले सकती है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.