दरभंगा के महिला थाना में गुरुवार की शाम एक युवती ने अपने प्रेमी द्वारा शादी से इंकार किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। यूपी ने अपने आवेदन में बताया है कि सोनकी ओपी क्षेत्र के घोर घटा पंचायत स्थित पाता गांव निवासी बच्चा लाल देव का पुत्र मोनू कुमार बीते 2 वर्षों से उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है।
इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया गया। मोनू की बीते 6 माह पहले ही शिक्षक की नौकरी लगी है नौकरी लगने के बाद मोनू के विचार में परिवर्तन आ गया और परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी 10 अगस्त को जब प्रेमिका को मोनू की शादी तय किए जाने की भनक लगी तब वह उसके घर पहूंची।
11 अगस्त को शाम 5 बजे तक युवक व उसके परिजनों ने युवती को अपने घर में रखा उसके बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया युक्ति का कहना है कि उसके प्रेमी व उनके परिजनों के द्वारा दहेज के लालच में शादी से इनकार किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।



Comment here