Breaking News

छपरा में 7 मौ’त के बाद ताबड़तो’ड़ छापेमारी:मृ’तक के घर से 45 फीट की दूरी पर मिली 50 लीटर शरा’ब

छपरा के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक मौत सीमावर्ती क्षेत्र गड़खा थाना के मोतीराज पुर में हुई है। कुल सात लोगों ने जहरीली शराब पीकर जान गवाई। मौत के बाद पुलिस प्रशासन और उत्पाद विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इसमें मृतक के घर से 45 फीट की दूरी पर भारी मात्रा में शराब मिली।/

खेत में लहलहाते फसलों और जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई शराब को देख सभी लोग भौंचक रह गए। पुलिस टीम की छापेमारी में खेत और जमीन शराब उगलने लगी। लगातार चल रहे छापेमारी में अभी तक 180 लीटर देशी शराब जब्त किए गए, जबकि छापेमारी लगातार चल रही है।

खेत में छापेमारी करती पुलिस टीम।

खेत में छापेमारी करती पुलिस टीम।

मढ़ौरा थाना के भुवालपुर और गड़खा थाना के मोतिराजपुर में छापेमारी के बाद भारी मात्रा में शराब बरामद किए गए है। दोनो गांव एक दूसरे से सटे हुए है। महज 30 फीट का रोड दोनों गांव के थाना क्षेत्र को अलग कर देता है। मढ़ौरा के भुवालपुर में मृतक रामजीवन राम के घर से 45 फीट की दूरी पर खेत और जमीन में छिपाकर रखे गए दो बोरा शराब जब्त किए गए है। जिसकी मात्रा 50 लीटर है। स्थानीय लोगों के अनुसार भुवालपुर अवैध शराब के धंधे का गढ़ है। आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब का अवैध कारोबार होता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.