Breaking News

मुजफ्फरपुर में शराब त’स्कर गि’रफ्तार:रक्षा बंधन से पहले भाई श’राब के साथ पकड़ाया

रक्षा बंधन के मौके पर छुट्टी लेकर घर आ रहे युवक को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे मुजफ्फरपुर जंक्शन से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से शराब भी बरामद किया गया है। आरोपी युवक सीतामढ़ी जिले के डुमरा का रहने वाला संतोष कुमार है। उसके खिलाफ दारोगा अजय कुमार मिंज के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया गया है कि जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 8 के समीप चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक युवक सामने से आ रहा था। पुलिस को देखते ही वह घबराने लगा। शक के आधार पर उसे रोका गया। इस दौरान ऊके बैग की तलाशी ली गई। जिसमें से शराब बरामद किया गया। इसके बाद उसे थाने लाया गया। जहां उससे पूछताछ की गई है।

बताया जा रहा है कि वह उत्तरप्रदेश के मेरठ में पोस्टेड था। छुट्टी लेकर घर आ रहा था। उसके पास से दो बोतल शराब व दो बियर थी। उसे उसने अपने बैग में रखा था। गांव लेकर जा रहा था। इस दौरान वह ट्रेन से मुजफ्फरपुर जंक्शन उतरा था। चेकिंग के दौरान वह पकड़ा गया। मामले में थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक युवक को शराब के साथ पकड़ा गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.