Breaking News

6 माह में दिखने लगेगा मुजफ्फरपुर जंक्शन का वर्ल्डक्लास मॉडल

मुजफ्फरपुर जंक्शन का विश्वस्तरीय भवन निर्माण कार्य आज यानी बुधवार से शुरू होगा। इसकी कवायद तेज कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि करीब 6 माह के जंक्शन का मॉडल दिखने लगेगा। सबसे पहले कैंप कार्यलय स्थापित होगा। साथ ही कुछ पुराने भवनों को तोड़ने का काम होगा। फिर निर्माण कार्य किया जाएगा। वहीं, इसे लेकर जंक्शन परिसर स्थित फुड इंस्पेक्टर कार्यालय, गैंग मैन सेल्टर, टीटीइ विश्रामालय और जीआरपी पुलिस क्लब को खाली कराया गया है। इससे पहले पार्सल कार्यालय के समीप दो कमरे को निर्माण के लिए खाली कराया गया था। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी सोनपुर को भेज दी गयी है।

इधर, बताया गया है कि मुजफ्फरपुर जंक्शन के विश्वस्तरीय भवन का निर्माण तीन चरणों में होगा। इसके लेकर करीब 36 माह का समय संवेदक को आरएलडीए ने दिया है। इस लिहाल से माना जा रहा है कि 2025 में मुजफ्फरपुर जंक्शन का विश्वस्तरीय भवन का निर्माण पूरा हो जाएगा। हालांकि, निर्माण शूरू होने के छह माह बाद से ही उसका मॉडल दिखने लगेगा। सूत्रों की माने तो निर्माण के पहले कैंप कार्यालय मुजफ्फरपुर में स्थापित की जाएगी। इसके बाद संवेदक द्वारा नये भवन का पूरा डमी मॉडल तैयार होगा। जिसे कैंप कार्यालय में ही स्थापित किया जाएगा। उसपर हर वह डिजाइन होगा। जो मूल जंक्शन पर होगा।

बताया जाता है कि स्टेशन के आसपास के सभी रेलवे क्वार्टर को तोड़ा जाएगा। उस इलाके में आरएलडीए डिजाइन के अुनसार नये भवन का निर्माण होगा। करीब छह माह बाद स्टेशन प्रबंधक, यूटीएस और पीआरएस काउंटर के भवन को भी तोड़ा जाएगा। फिलहाल जंक्शन के पूर्वी छोर स्थित पुराना पैनल कार्यालय का भवन पहले फेज में ही तोड़ा जाएगा। वर्तमान में उस बिल्डिंग में परिचालन और मेंटेनेंस से संबंधित विभाग संचालित की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.