सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के गोपाला मारन गांव के पास 5 बदमाशों ने दिनदहाड़े दैनिक समाचार पत्र के एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उन्हें तीन गाेलियां मारी। मृतक के पिता के अनुसार, पंचायत चुनाव में मेरे बेटे ने बहू को मुखिया का चुनाव लड़ाया था। तभी से मेरे बेटे के दुश्मन बहुत हो गए थे।
मृतक की पहचान सिमुलतल्ला थाना इलाके के लीलावरण गांव निवासी गोकुल कुमार (35) के रूप में की गई। बदमाशों ने उसकी कनपटी, सीने और पीठ में गोली मारी है। मृतक के पिता नागेंद्र यादव ने बताया कि घर से एक किलोमीटर की दूरी पर यह घटना हई। खेत में लगे मक्के में दवा का छिड़काव करना था। यही दवा लाने के लिए गोकुल जा रहा थी। तभी रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। नागेंद्र यादव के अनुसार, घटना के बाद 5 लोगों को मौके से भागते देखा था।

रोते-बिलखते परिजन।
इधर, सिमुलतल्ला थाना अध्यक्ष विद्यानंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि कुछ बदमाशों द्वारा एक पत्रकार को गोली मार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।



Comment here