Breaking News

औरंगाबाद में DJ को पुलिस ने किया जब्त:मुहर्रम में तेज आवाज में बजा रहे थे DJ

बिहार के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी के द्वारा मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें बताया गया था कि गड़बड़ी करने वाले उपद्रवी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे और मोहर्रम में डीजे बजाना पूरी तरह से प्रतिबंध है। डीजे पर पूर्ण तरीके से प्रतिबंध लगाया गया था और मुहर्रम से पूर्व सभी डीजे को जब्त करने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन शायद डीजे वाले इस नियम का पालन नहीं कर सके।null

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के पुरानी शहर स्थित डफ्फल टोला मोहल्ले के पास से एक डीजे को जप्त किया गया है। यह कार्रवाई दाउदनगर थाना अध्यक्ष गुफरान अली के द्वारा किया गया है। मोहर्रम पर्व को लेकर दाउदनगर थाने की पुलिस रात्रि गस्ती पर थी। उसी दौरान रात्रि में गस्ती के दौरान उन्होंने देखा कि देर रात तक एक डीजे काफी ज्यादा आवाज में बज रहा है जिसे जप्त कर दाउदनगर थाना लाया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि डीजे बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबकि यह संदेश पहले ही शांति समिति के बैठक में दिया गया था लेकिन फिर भी लोग डीजे बजाना नही माने। यह हिदायत दिया गया है कि किसी भी जुलूस में डीजे बजाना पूरी तरह से प्रतिबंध है। अगर मोहर्रम में डीजे बजाते हुए कोई पकड़े जाते हैं तो डीजे मालिक के साथ साथ गाड़ी पर भी करवाई होगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.