Breaking News

नीतीश कुमार पर BJP नेताओं ने जमकर साधा निशाना:कहा- बिहार की जनता के साथ धोखा किया

बिहार में बीजेपी और जदयू के गठबंधन टूट गया है। जेडीयू और बीजेपी ने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। कम सीटें मिलने के बावजूद भी नीतीश कुमार को बीजेपी ने सीएम बनाया था। लेकिन कुछ समय के बाद से ही दोनों पार्टियों के खटपट चल रही थी। कई मुद्दों को लेकर दोनों ही पार्टियां अलग-अलग बयानबाजी करते दिखाई दे रही थी। लेकिन अब एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है वे एनडीए से अलग हो गए है। इस को लेकर दिल्ली से पटना आए बीजेपी के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार को खूब सुनाया है।

पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार ने जनता का अपमान किया। उन्होंने आगे कहा की लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा और आज राजद के साथ मिल गए हैं। जब उनकी मात्र 43 सीटें आई थी तो नरेंद्र मोदी ने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था और आज उन्होंने जनता का अपमान पर उस पार्टी से मिल गए जिसका विरोध कर वह मुख्यमंत्री बने थे।

गिरिराज सिंह भी नीतीश कुमार पर जमकर बरसे।

गिरिराज सिंह भी नीतीश कुमार पर जमकर बरसे।

वही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने की बार-बार हो रहे इच्छा के कारण ही नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़ते हैं। 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनने की उनकी इच्छा है इसलिए उन्होंने बीजेपी को छोड़ा है।

वहीं दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के मैंडेट के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया। उन्हें बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्हें बिहार की जनता यह श्राप देगी कि नीतीश कुमार जल्द ही विलीन हो जाएंगे। अश्विनी चौबे ने कहा मैंने पहले भी कहा और अभी भी कह रहा हूं। जब नाश मनुष्य पर छाता है तो पहले विवेक मार जाता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.