Breaking News

बेगूसराय के चमथा दियारा में भीषण अगलगी, 18 घर जले:शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

बेगूसराय में भीषण अगलगी की घटना में 18 घर जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । घटना बछवारा थाना क्षेत्र के दियारा इलाका चमथा बरखुट महादलित टोला की है। जहां बीती रात बिजली की शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते-देखते करीब 18 घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

इस आग लगी में चमथा दो वार्ड 9 निवासी सुनील राम ,राजीव राम , महेश राम , उपेंद्र राम सहित अन्य लोगों का घर और घर में रखा सामान जल गया है। अगलगी की घटना के बाद स्थानीय लोगों और दमकल की टीम के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अगलगी की घटना में अग्नि पीड़ित परिवारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

देर रात हुई अगलगी।

देर रात हुई अगलगी।

पूरी घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा 2 पंचायत के महादलित टोले की है । बताया जा रहा है कि बीती रात एक घर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगी जो देखते-देखते आसपास के करीब 18 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि आग बुझाने में दमकल और स्थानीय लोगों को कई घंटे लग गए। फिलहाल स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आगलगी में हुई नुकसान का आकलन कर रही है। ताकि अग्नि पीड़ितों को आपदा राहत कोष से मुआवजा दिया जा सके।

सुबह तक सब जलकर राख।

सुबह तक सब जलकर राख।

इस घटना में अग्नि पीड़ितों में कोहराम मचा गया है। सावन महीने में सभी के सर से छत छिन जाने के कारण खुले आसमान के नीचे जीवन बसर करने को मजबूर हो गए हैं। रात में धू-धू कर लोगों का आशियाना जल रहा है। वहीं सुबह में जलने के बाद घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हुआ परा है। घटना की जानकारी पाकर बछवारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जांच क्रम में जुटी हुई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.