Breaking News

पुजारी का सिर काटकर मां काली को चढ़ाया:बेतिया में मठ पहुंचे लोगों ने देखा धड़, झोले के अंदर पड़ा था सिर

बेतिया में बदमाशों ने एक पुजारी का सिर काटकर काली मंदिर में चढ़ा दिया। पुजारी गूंगा था। और 40 सालों से यहां पूजा कर रहा था। मामला जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बकुलहर मठ स्थित राम जानकी मंदिर का है। जहां मंदिर के पुजारी रुदल प्रसाद वर्णवाल (55) का सिर काट कर अपराधियों ने ले जाकर चनपटिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित काली मंदिर में चढ़ा दिया।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पिपरा गांव के लोग जब काली मंदिर में पूजा करने गए तो वे मंदिर के गेट पर कटा सिर देख सन्न रह गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। दोनों मंदिरों की आपस में दूरी करीब एक किलोमीटर है।

बुधवार सुबह पिपरा गांव के लोग जब काली मंदिर में पूजा करने गए तो वे मंदिर के गेट पर कटा सिर देख सन्न रह गए।

बुधवार सुबह पिपरा गांव के लोग जब काली मंदिर में पूजा करने गए तो वे मंदिर के गेट पर कटा सिर देख सन्न रह गए।

ग्रामीणों ने बताया कि बकुलहर रामजानकी मंदिर के पुजारी मंगलवार की रात प्रतिदिन की तरह मंदिर परिसर में सोए थे। अपराधी छत के रास्ते से प्रवेश कर उनका सिर काट लेकर चले गए। घटनास्थल पर अपराधियों का एक चप्पल छुटा है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

वहीं, इधर मौके पर गोपालपुर और चनपटिया पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुटी गई है। बकुलहर गांव के ग्रामीण अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार सुबह लोग मठ की ओर गए तो राम जानकी मंदिर में खून देखा। पुजारी का धड़ भी वहीं पड़ा था। इसी बीच सूचना मिली की पिपरा के काली मंदिर में उनका सिर चढ़ाया गया है। दोनों मंदिरों के समीप लोगों की भारी भीड़ जुटी है। घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा हैं।

पुलिस ने कहा कि जल्द ही घटना को कृत करने वाले अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि जल्द ही घटना को कृत करने वाले अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुकुल परिमल पांडे बताया कि घटनास्थल पर चनपटिया और गोपालपुर पुलिस पहुंची हुई है। डॉग एस्कॉर्ट की टीम भी बुलाई गई है।मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना को कृत करने वाले अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.