Breaking News

जम्मू में लापता सीवान का जवान 3 दिन बाद मिला:जम्मू रेलवे स्टेशन पर बेहोश पड़ा था,

सीवान का आर्मी जवान जितेंद्र कुमार (35) सिंह जो पिछले 3 दिनों से लापता था, वह बुधवार की रात बेहोशी की हालत में जम्मू रेलवे स्टेशन पर पाया गया। वह नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया था। नशाखुरानी गिरोह ने आर्मी जवान को नशा खिलाकर बेहोश करने के बाद 2-3 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उनके अकाउंट से 36 हजार रुपए की निकासी कर ली। फिलहाल आर्मी के अधिकारियों ने अपने जवान को जम्मू रेलवे स्टेशन के पास से बेहोशी की हालत में बरामद कर लिया है।

सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज प्रखंड के किशनपुरा गांव के विश्राम सिंह का 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह जम्मू में ड्यूटी पर तैनात थे। 14 जुलाई को वो घर पर छुट्‌टी पर आया था। 29 जुलाई को अवध-आसाम ट्रेन से जम्मू के लिए रवाना हुआ था। दिल्ली पहुंचकर उसने अपनी पत्नी से बात भी की और बताया कि ट्रेन से जम्मू के लिए रवाना हो रहा हूं। जम्मू पहुंचने के बाद भी कॉल किया और कहा यूनिट से गाड़ी आ रही है। वहां रिपोर्ट करने के बाद बात करता हूं, लेकिन 31 जुलाई के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। 3 दिन बाद अब जवान के सकुशल बरामद हो जाने के बाद परिजनों ने राहत भरी सांसे ली है।

पत्नी और माँ जवान का फोटो लिए हुए।

पत्नी और माँ जवान का फोटो लिए हुए।

होटल में चाय पीने के दौरान नशा खुरानी गिरोह ने बनाया शिकार
आर्मी जवान के परिजन आयुष आनंद ने बताया कि जितेंद्र जम्मू रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद एक होटल में चाय पीने के लिए बैठा था। इसी दौरान नशाखुरानी गिरोह ने जवान को अपना शिकार बना लिया। वहीं जवान के अकाउंट से पैसों की निकासी होते देख जब परिजनों ने बैंक से अकाउंट को बंद करा दी तो नशाखुरानी गिरोह के शातिरों के मंसूबों पर पानी फिरने लगा। इसके बाद शातिरों ने जवान को छोड़ दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.