Breaking News

सीवान में चलती बोलेरो में लगी आग:आग लगने के बाद स्टीयरिंग छोड़ गाड़ी के बाहर कूदा चालक

सीवान में एक चलती बुलेरो में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद चालक ने बहादुरी दिखाते हुए बोलेरो की स्टीयरिंग छोड़कर गाड़ी से छलांग लगा दी। जिसकी वजह से वह बाल-बाल बच गया। पूरा मामला बुधवार की देर रात लगभग 11:00 बजे की है। जहां गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर और केलरूआ गांव के पास तेज रफ्तार में आ रही एक बोलेरो में अचानक आग लग गई।

वीडियो में साफ तौर पर आप देख सकते हैं कि एक महिंद्रा बोलेरो गाड़ी किस प्रकार धू-धूकर जल रही है। बताया जा रहा है कि जब गाड़ी में आग लगी तो चालक गेट खोलकर स्टेरिंग को छोड़ दिया और गाड़ी से छलांग लगा दिया। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में पूरी तरह आग से लिपटी हुई बोलेरो गाड़ी सड़क के किनारे खाई में जाकर लुढ़क जाती है। इसके बाद गाड़ी धू-धूकर घंटो तक जलती रहती है।

बताया जाता है कि बोलेरो में आग लगने के बाद डीजल टैंक में जोरदार धमाका भी हुआ जिसके बाद आग और भी विकराल रूप धारण कर लिया। और देखते ही देखते कुछ ही क्षण में बोलेरो गाड़ी जलकर राख हो गई। हालांकि अब सवाल यह उठता है कि बुलेरो गाड़ी किसका है। जब बोलेरो में आग लगी तो चालक गेट खोल कर छलांग लगाया तो आग बुझाने की कोशिश क्यों नहीं की।

बता दें कि गाड़ी से छलांग लगाने के बाद चालक लापता हो गया। इधर घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कि आखिर यह बोलेरो गाड़ी किसकी है और आगजनी की घटना के बावजूद भी चालक बोलेरो छोड़कर कहां फरार हो गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.