Breaking News

गंगा किनारे वाले इलाकों में अलर्ट, बढ़ रहा है जलस्तर:पटना में सीएम नीतीश कुमार गंगा किनारे का हाल देखने निकले

गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे गंगा किनारे वाल इलाकों में चिंता और बढ़ गई है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना डीएम चन्द्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो मौजूद रहे।

इस रास्ते से जेपी सेतु तक गए मुख्यमंत्री और जायजा लिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अटल पथ होते हुए जेपी सेतु तक गए। इसके बाद वहां से वापस गंगा पथ तक गंगा के जलस्तर का हाल उन्होंने देखा। मुख्यमंत्री ने पीएमसीएच के पास से गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर का भी मुआयना किया। इसके बाद गंगा पथ से पीएमसीएच होते हुए अपने आवास वापस लौटे।

गंगा के निकट बसे इलाकों की स्थिति के बारे में जाना

मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति के बारे में जानकारी भी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि गंडक नदी में पानी का दवाब बढ़ने से भी गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले जिलों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहें और सारी तैयारी पूर्ण रखें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.