Breaking News

वैशाली में सीमेंट कारोबारी से 6.48 लाख की लू’ट:बाइक और मोबाइल फोन छीनकर भागे अप’राधी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक पर पटना के सीमेंट कारोबारी पप्पु कुमार से 648000 रुपये की लूट दिन दहाड़े अपराधियों के द्वारा कर लिया गया है। सीमेंट करोबारी सोनपुर से कलेक्शन का रुपया लेकर पटना लौट रहा था तभी घाट लगाए बैठे अपराधियों ने हथियार के बल पूर्वक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

अपराधी ने बाइक की डिक्की में रखें पैसा सहित बाइक लेकर फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

वहीं घटना को लेकर नगर थाने के पुलिस अधिकारी आसपास के लोग और सीमेंट कारोबारी से पूछताछ कर रही है पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा सीमेंट करोबारी को दिलाया है। जिले में आए दिन व्यवसायियों को अपराधियों के द्वारा टारगेट किया जा रहा है जिसको लेकर व्यवसाईयों में दहशत का माहौल गायब हो गया है। फिलहाल घटना को लेकर नगर थाने के पुलिस अधिकारी के द्वारा क्षेत्र को नाकेबंदी कर छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.