बेगूसराय में बिहार सरकार के श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा फहराने पर विपक्ष के सवाल उठाने पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि तिरंगा पर सवाल कर अपनी नियत पर सवाल खड़ा कर रहें हैं। देश के सरकार ने हर घर तिरंगा की बात कही। तिरंगा देश की आन बान शान है विपक्ष के साथियों से कहेंगे कि राष्ट्र के महापर्व में आप भी शामिल हो। नहीं तो देश आप को खलनायक के रूप में देखेगा।

वहीं बिहार में शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी के सवाल पर कहा कि यह तो जांच का विषय है। सरकार इस पर जांच कराएगी । शुक्रवार को छुट्टी देकर रविवार को स्कूल चल रहा है। यह तो शिक्षा विभाग का मामला है।जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होगी वह करेगी। वहीं उन्होंने महागठबंधन के द्वारा सात अगस्त को विरोध प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि महा गठबंधन अब लघुगठबंधन का रूप ले लिया है। उसके पास लोग ही नहीं है। न कोई काम है भाजपा के लोग राष्ट्रवाद की बात करते हैं।
साथ ही कांग्रेस के लोग कांग्रेस माता की जय करते हैं। हम लोग तो भारत माता की जय करते हैं। देश के लिए जीते हैं। विरोध मार्च लोकतंत्र में विपक्ष का काम है। विरोध करना विरोधी दल के स्वभाव में है जबकि राष्ट्रहित में वह सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे तो राज्य और देश का और भी तेजी से विकास होगा। दरअसल बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे जीवेश मिश्रा परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पत्रकारों से बात करने के बाद श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक भी की।



Comment here