Breaking News

वैशाली में दिव्यांग ने पूल से लगाया छलांग:न्यू गंडक पूल पर ट्राई साइकिल लगाकर कूदा

वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर सोनपुर न्यू गंडक पूल पर ट्राई साइकिल लगाकर एक अज्ञात दिव्यांग व्यक्ति ने गंडक नदी में छलांग लगा दिया।घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। पूल से गुजर रहे राहगीरों ने पूल पर तैनात पुलिस को घटना के विषय मे जानकारी दी।

वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राई साइकिल को थाने ले गई और जांच में जुट गई। बताया जाता है कि न्यू गंडक पूल के पाया संख्या 04 पैदल पथ पर ट्राई साइकिल लगाकर एक अज्ञात दिव्यांग व्यक्ति ने गंडक नदी में छलांग लगा दिया है।

वही घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने दो वोट के सहारे घटनास्थल गंडक नदी में लापता दिव्यांग व्यक्ति की खोजबीन में जुट गई है। हालांकि गंडक नदी में छलांग लगाने वाले दिव्यांग व्यक्ति के विषय मे कोई नाम,पता नही चल सका है।फिलहाल लापता दिव्यांग व्यक्ति की खोजबीन जारी है। खोजबीन में जुटे SDRF टीम के एसआई धीरेंद्र सिंह,सिपाही मनोज कुमार, राकेश कुमार,राजेश कुमार,रामविनय समेत अन्य शामिल है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.