भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारे पहुंचे। वहां पहुंचते ही गुरुद्वारे प्रबंधन कमेटी के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले उनके सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
गुरुद्वारा के सभी इलाकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने से पहले वहां डॉग स्पाइडर और मीटर डिटेक्टर से चप्पे-चप्पे पर गहन जांच की गई। तख्त श्री हरमंदिर पहुंचने पर प्रबंधन कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सरोपा और तलवार देकर सम्मानित किया। बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय बिहार भ्रमण के दौरान पटना में हैं।

रविवार को 9:30 बजे जेपी नड्डा पटना सिटी तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा पहुंचे। वहां पहुंचते ही प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तख्त श्री हरमंदिर के दरबार साहब में जाकर गुरु के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रबंधन कमेटी के लोगों के द्वारा तख्त श्री हरमंदिर में सभी स्थानों का भ्रमण कराया। प्रबंधन कमेटी ने वहां चल रहे भव्य लंगर के बारे में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को विस्तृत रूप से बताया और पूरी जानकारियां दी।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विवेक गुरु के दरबार में आकर धन्य हो गए। उन्होंने कहा कि गुरु के गौरव गाथा की कहानी उन्होंने किताबों में पड़ी थी लेकिन आज उनके अस्थल के दर्शन से भी धन्य हो गए। इतिहास उनके कुर्बानी को युगो युगो तक याद रखेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ,सांसद रविशंकर प्रसाद ,रामकृपाल यादव ,विधायक नंदकिशोर यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।







Comment here