Breaking News

बेगूसराय का कुख्यात अप’राधी महंथा गिरफ्’तार:50 हजार रुपए के इनामी को एसटीएफ ने चलती ट्रेन से दबोचा

बेगूसराय पुलिस के लिए सरदर्द बन चुका 50 हजार का इनामी बदमाश महंथा को गिरफ़्तार करने में एसटीएफ को सफलता मिली है। इस कुख्यात अपराधी के लिए बखरी विधायक ने विधानसभा में लगातार मुद्दा भी उठाया था। उसकी गिरफ्तारी पटना एसटीएफ की टीम ने बक्सर में चलती ट्रेन से की है। कुख्यात बदमाश और 50 हजार रुपए का इनामी सेठ कुमार महंथा बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव का रहने वाला है। बिते साल फरवरी 2021 में विष्णुपुर पंचायत के मुखिया प्रभा देवी के पति पूर्व मुखिया और सीपीआई नेता गणेश पोद्दार की हत्या करने के बाद से वह फरार चल रहा था। बक्सर जिले में कुर्ला पटना एक्सप्रेस ट्रेन से पटना एसटीएफ ने गिरफ्तार किया।

दरअसल पटना एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कुर्ला – पटना एक्सप्रेस ट्रेन से कुख्यात बदमाश महंथा यात्रा कर रहा है। इस सूचना पर पटना एसटीएफ ने बक्सर स्टेशन के निकट पटना कुर्ला एक्सप्रेस में छापेमारी कर चलती ट्रेन से महंथा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पटना एसटीएफ की टीम गिरफ्तार बदमाश को लेकर बेगूसराय पहुंची है। बेगूसराय पुलिस उसे कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।

हत्या समेत कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

इसी बदमाश ने सीपीआई नेता गणेश पोद्दार की हत्या 16 फरवरी 2021 को उस वक्त की थी जब गणेश पोद्दार देवपुरा चौक पर अपने समर्थकों से बात कर रहे थे। तभी मौके पर पहुंचे बाइकसवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। गणेश पोद्दार की हत्या के बाद बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सीपीआई विधायक सूर्यकांत पासवान ने विधानसभा में कई बार सवाल उठाया था। गिरफ्तार बदमाश पर हत्या समेत कई मामले पहले से भी दर्ज हैं । वह गणेश पोद्वार की हत्या के बाद से लगातार फरार चल रहा था । जिसकी गिरफ्तारी के लिए सरकार ने 50000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। अब पटना एसटीएफ के द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.