Breaking News

पति के दोस्त से युवती ने कर ली दूसरी शादी:अफेयर के बाद मंदिर में की शादी, अब थाने का चक्कर लगा रहा प्रेमी

पटना के बिहटा में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को छोड़कर उनके दोस्त के साथ दूसरी शादी रचा ली। मामला प्रकाश में आते ही प्रेमिका बनी पत्नी को पाने के लिए उसका प्रेमी थाने का चक्कर लगा रहा है। मामला पटना के बिहटा स्थित मूसेपुर गांव की है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कुंदन कुमार (25 वर्ष) मूसेपुर निवासी को लगभग 2 वर्ष पूर्व उस गांव की नेहा कुमारी (19 वर्ष ) से प्यार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों ने घर से निकल कर बिहटा स्थित बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर में 5 अगस्त 2020 को हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। शादी करने के बाद कुंदन कुमार अपनी प्रेमिका बनी पत्नी नेहा कुमारी के साथ दानापुर एक मकान में किराया में रहने लगे।

कुंदन के साथ की तस्वीर।

कुंदन के साथ की तस्वीर।

बातचीत के क्रम में कुंदन ने बताया कि इस बीच उनकी पत्नी गर्भवती हो गई। इस बात की सूचना मिलते ही नेहा कुमारी के परिजनों ने उन्हें अपने घर ले जाने की इच्छा जताई। कुंदन कुमार को लगा कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा। कुंदन ने बताया कि नेहा के पिता शंभू विश्वकर्मा सहित कुछ लोग उन्हें लेकर अपने मायके चले गए। इस बीच कुंदन ने आरोप लगाया कि नेहा के परिजनों ने उनके बच्चे को गर्भ में ही मार डाला और फिर 14 जून 2022 को उनके दोस्त आरा निवासी राजा कुमार से जबरन शादी करा दी।

कुंदन कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी नेहा कुमारी दूसरी शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन किसी तरह डरा धमका कर उनके परिवार के लोगों ने नेहा को दूसरी शादी करा दी। अब कुंदन कुमार जब अपनी पत्नी से मिलना चाह रहे हैं तो परिवार के कोई भी लोग उनसे मिलने नहीं दे रहे हैं। इससे परेशान कुंदन ने न्याय के लिए पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक को आवेदन लिखकर गुहार लगाया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.