Breaking News

हेडमास्टर पत्नी के बदले पति की चलती मनमानी:कटिहार के सरकारी स्कूल में वाइफ के बदले हस्बैंड संभालता है प्रभार

कटिहार के एक स्कूल में हेड मास्टर पत्नी की जगह उनके पति कुर्सी संभाल रहे। वह सिर्फ कुर्सी ही नहीं बल्कि विद्यालय संचालन से संबंधित सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी कर रहे। मतलब सरकार की नजरों में वेतन भोगी पत्नी ,कुर्सी संभालने वाला पति। मामला जिले के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के खुड़ियाल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिहपुर से जुड़ा है। जहां प्रधानाध्यापिका मीना खातून हैं। लेकिन उनकी जगह अक्सर उनके पति मोहम्मद मिस्टर विद्यालय संचालन करते हैं। इतना ही नहीं मिड डे मील से लेकर स्कूल के रजिस्टर और ऑफिस तक सभी कार्य वही संभालते हैं। अब ऐसे में स्कूल में भोजन और पढाई की क्या स्थिति होगी ये आप खुद ही समझ सकते हैं।

शिक्षा विभाग के आला अधिकारी को नहीं है इसकी जानकारी

हैरत की बात ये है कि विद्यालय में कुर्सी का ये खेल लम्बे समय से चल रहा। लेकिन शिक्षा विभाग के आला अधिकारी को इस बात की कोई जानकारी ही नही है। स्कूल में बैठे हेडमास्टर साहिबा के पति से यह पूछा की स्कूल की हेड मास्टर साहिबा कहां है तो वे सही और संतोषजनक जबाब देने के बजाय इधर उधर भागते नजर आए। अंत में उनका पीछा करने पर हेड मास्टर साहिबा के पति देव ने कहा कि वह अभी स्कूल नहीं आएंगी, आपको जो छापना हैं छाप दीजिए।

हैरत की बात ये है कि विद्यालय में कुर्सी का ये खेल लम्बे समय से चल रहा।

हैरत की बात ये है कि विद्यालय में कुर्सी का ये खेल लम्बे समय से चल रहा।

डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश

फिलहाल जब इस बाबत बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस पर कड़ी करवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.