Breaking News

प्रोफेसर समय पर क्लास में जाकर पठन-पाठन कराएं:नए शिक्षण सत्र को लेकर पठन-पाठन को लेकर कॉलेज के कर्मियों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

धनसोई स्थित एच एन एसबी जनता महाविद्यालय में कॉलेज के पठन-पाठन सुचारू ढंग से चलाने को लेकर कॉलेज के कर्मियों की बैठक की गई। जिसमें कॉलेज के सभी प्रोफेसर व कर्मी शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे एच एन एस बी जनता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जय राम प्रसाद पाल ने सभी कर्मियों तथा प्रोफेसर को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है। अपने अपने समय के अनुसार सभी प्रोफ़ेसर निर्धारित क्लास रूम में जाकर पठन-पाठन का कार्य सम्पन्न करेंगे। क्योंकि बच्चों का भविष्य हम सभी के ऊपर निर्भर करता है। ऐसे में पहले से धनसोई कॉलेज में पठन-पाठन का दौर चलता रहा है वह सुचारू रूप से चलना चाहिए, क्योंकि कॉलेज में नियमित क्लास चलता है यह सभी के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है।

ऐसे में जरूरी है कि छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कॉलेज के सभी प्रोफेसर व कर्मी समय से कॉलेज पर पहुंचेंगे तथा निर्धारित विषय के लिए हुए अपने निर्धारित क्लास रूम में जाकर पठन-पाठन करेंगे। बैठक में वर्सर प्रोफेसर अवधेश प्रसाद सिंह, राजवंश प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, विजय नारायण, राजेंद्र सिंह, प्रधान लिपिक कमला प्रसाद साह, धर्मेंद्र कुमार,अजीत कुमार समेत सभी प्रोफेसर व कर्मी मौजूद थे।
10 से होगी बीए पार्ट टू की प्रायोगिक परीक्षा
वही बीए पार्ट 2 की प्रायोगिक परीक्षा 10 अगस्त से ली जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक बृज बिहारी पांडेय ने बताया कि स्नातक पार्ट 2 सत्र 2019 – 22 का सैद्धांतिक परीक्षा ली जा रही है। प्रायोगिक परीक्षा 10 अगस्त से ली जाएगी। जिसको लेकर कॉलेज स्तर पर तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश के अनुसार प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.