Breaking News

आईटीबीपी के जवानों ने दी श्रद्धांजलि:चक्की में आइटीबीपी के शहीद जवान धनजी यादव के स्मारक का अनावरण

वर्ष 2018 में अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र में ड्यूटी निर्वाहन के दौरान देश के लिए शहीद हुए डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के चक्की प्रखण्ड स्थित लक्ष्मणडेरा गांव निवासी आइटीबीपी के जवान धनजी यादव का शहीद स्मारक का मध्य विद्यालय लक्ष्मणडेरा में उनके माता सामरथी देवी पत्नी किरण देवी एवं पिता श्रीराम यादव के द्वारा स्मारक का अनावरण किया गया।null

इस स्थानीय थानाध्यक्ष संजय सिंह,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चक्की के प्रतिनिधि के रूप में बीपीआरओ सुश्री गीता सहित पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण विद्यालय के प्रांगण में पहुंचकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिए थे। स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया बुधवार को 6 वीं वाहिनी आइटीबीपी छपरा के सहायक कमांडेंट सतेंद्र कुमार ,सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह ने विद्यालय प्रांगण में बने स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर 6वी वाहिनी के सेनानी द्वारा शहीद के पत्नी व पुत्र को स्व भेंट स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में वाहनी के कमांडेंट सतेंद्र कुमार ने कहा कि शहीद धनजी यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना देश रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। उनका यह बलिदान हमारे व क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

अरुणाचल प्रदेश में वीरगति को हुए थे प्राप्त

उन्होंने वाहिनी की ओर से शहीद के परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। ज्ञात हो कि शहीद धनजी यादव का जन्म 1 जनवरी 1991 में चक्की स्थित लक्ष्मणडेरा में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मध्य विद्यालय लक्ष्मण डेरा से ग्रहण किए।

और बीएड करने उपरांत 17 अक्टूबर 2014 बतौर 38 वी वाहिनी में शामिल हुए। दिनांक 6 जनवरी 2014 से 22 जून 2014 तक एसएस वाहिनी से बेसिक ट्रेनिंग लेकर 2016 तक 38 वी वाहिनी में अपनी सेवाएं दिए। उसके बाद इनका स्थानांतरण अरुणाचल प्रदेश के अति दुर्गम क्षेत्र की 49 वी वाहिनी में हो गया। जहां ड्यूटी के दौरान धनजी यादव वीरगति को प्राप्त हो गए।

स्मारक चिह्न को देख छलके आंसू
शहीद धनजी यादव की माता 70 वर्षीय सामरथी देवी कार्यक्रम में शामिल थी। उन्होंने स्मारक के आवरण के लिए ज्यो ही हाथ आगे किया । त्यों ही माँ के आँखों से आंसू निकल आया । जिसे देखकर विद्यालय परिसर में जुटे सभी लोग भाव विभोर हो गए । माता सामरथी देवी ने कहा आँख के तारा के भरल जवानी में तिरंगा में लपटाई दिखनी ,अब स्मारक देख के बचवा के याद आगईल हा। आगे उन्होंने कहा कि हमें अपने संतान पर गर्व है जो देश के लिए शहीद हुआ है।

6 वी वाहिनी के देखरेख में बना स्मारक :

मिली जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय में बने स्मारक चिन्ह का निर्माण आईटीबीपी के महानिदेशालय दिल्ली के आदेश पर किया गया है । जिसे 6 वी बटालियन छपरा के एसआई नरेशचन्द्र के अगुआई में तैयार किया गया है । जिसमे हवलदार हरेंद्र यादव, मनोज, सुभाष,संतोष, राजीव प्रधान पवन कुमार जितेंद्र कुमार राजेश बाबा,मनीष मनखोतिया, भूपेंद्र सिंह लव कुश उपाध्याय शामिल थे। इनलोगो के द्वारा स्वयं इस स्मारक का निर्माण एक सप्ताह के अंदर तैयार किया गया है। सहायक कमांडेंट सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शहीद धनजी यादव का स्मृति चिन्ह विद्यालय में इसलिए स्थापित किया गया ताकि गांव के बच्चे इस स्मारक को देखकर इन्हें याद रखें एवं इनसे कुछ सीखें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.