Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौ’त:मोबाइल पर कर रहा था बात तभी गिरी बिजली

बक्सर के पुरैनी गांव में बुधवार की देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक गांव के पास ठाकुरबाड़ी के पास गुजरते वक्त चपेट में आ गया। उस वक्त युवक मोबाइल पर किसी से बात भी कर रहा था।

मृतक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी सोनू सिंह उर्फ छोटू सिंह (18) के रूप में की गई। सोनू फोन पर बात करते हुए घर आ रहा था। उसी वक्त तेज चमक के साथ बादल भी गरज रहे थे। तभी गांव के ठाकुरबाड़ी के पास जैसे ही वो पहुंचा तभी तेज आवाज में कड़कड़ाती बिजली सोनू पर गिर गई।

इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर अनान फानन में पहुंचे ग्रामीणों द्वारा युवक को राजपुर CSC अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। राजपुर सीओ ने बताया कि सूचना पर सीआई को युवक के घर भेजा गया था। यूडी केस दर्ज के साथ ही आपदा के तहत सरकारी प्रवाधान के अनुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.