Breaking News

सुपौल में मिली एक ही नंबर की 2 कार:एक पहले से शराब के साथ जब्त थी

सुपौल में शराबबंदी से जुड़ा एक नया ही कारनामा सामने आया है। जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन भी अचंभित है। दरअसल 27 फरवरी को बारात जा रही TUV कार को पुलिस ने एक बोतल शऱाब के साथ जब्त कर लिया गया था। इसके बाद सदर एसडीओ द्वारा नीलामी प्रक्रिया शुरु करते हुए मुजफ्फऱपुर के रहने वाले बिन्दु मिश्रा को नोटिस किया गया।

वाहन मालिक बिन्दु मिश्रा आज गाड़ी नंबर BR-06PD-4633 को साथ लेते हुए सुपौल आ गए। जबकि इसी नंबर की वही गाड़ी सदर पुलिस ने जब्त कर थाने में रखी है। ऐसा देख पुलिस महकमा भी आश्चर्यचकित रह गया। सवाल उठ रहा है कि एक ही नंबर की दो गाड़ियां सड़कों पर कैसे दौड़ रही हैं।

मामले में वाहन मालिक बिन्दु मिश्रा ने बताया कि गाड़ी मेरे ही दरवाजे पर हमेशा से खड़ी है, तो शराब के साथ जब्त कैसे हो सकती है? इधर सदर एसडीओ मनीष कुमार का कहना है कि थाना में जब्त कार और वाहन मालिक द्वारा लाया गया कार एक ही कंपनी का है। दोनों कार पर नंबर भी एक ही है। अब डीटीओ के जरिए जांच के बाद इसकी सच्चाई सामने आ पाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.