तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में लगातार छात्र नेताओं का प्रदर्शन जारी है पिछले दिनों स्थाई कुलपति की मांग को लेकर लगातार करीब दो सप्ताह तक विश्वविद्यालय परिसर में छात्र राजद नेताओं का प्रोटेस्ट किया गया था। सोमवार को ओनिश्चित कालीन धरना समाप्त किया गया।
वहीं, मंगलवार के दिन एआईडीएस के छात्र संगठन के दुवारा आज तिलकामांझी विश्वविद्यालय में विरोध मार्च निकाल कर विश्वविद्यालय के प्रशसानिक भवन के गेट के पास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया गया । वही एआईडीएसओ छात्र संगठन के बिहार राज्य सचिव विजय कुमार ने बताया कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में घोर शैक्षणिक अराजकता है। इसके विरोध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया है।
पिछले तीन साल से विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति नही है और है भी तो प्रभारी कुलपति है जो आजतक विश्वविद्यालय नही आये है । जिसको लेकर छात्र काफी परेशान है और कुलपति नही होने से कई परीक्षा लंबित है और कई छात्र रोजाना डिग्री के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर लगाता है और कई विकास कार्य रुका हुआ है जिसको लेकर जल्द स्थाई कुलपति की विश्वविद्यालय में नियुक्ति करने की मांग किया और विश्वविद्यालय में समय पर परीक्षा लिया जाए ।नही तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा।



Comment here