Breaking News

समस्तीपुर में प्राइवेट शिक्षक से 7.10 लाख की लूट:घर बनाने के लिए एफडी के रुपए निकाले, रास्ते में बदमाशों ने लूट लिए

समस्तीपुर में एक प्राइवेट शिक्षक से बदमाशों ने 7 लाख 10 हजार रूपए लूट लिए हैं। मामला जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के आईबी रोड के समीप का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षक मंगलवार को एसबीआई के एडीबी शाखा से 7 लाख 10 हजार रुपए निकासी कर साइकिल से अपने घर जा रहा था। उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने लूट की और बेगूसराय की ओर भाग निकले। जब तक उक्त शिक्षक शोर मचाए तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे।

इसके बाद पीड़ित शिक्षक ने इस मामले को लेकर दलसिंहसराय थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित शिक्षक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा निवासी शिक्षक राम प्रसाद राय के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह घर में काम कराने के लिए एफडी किए गए रुपए निकाले थे।

इस मामले में थानाध्यक्ष कुमार बृजेश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जांच की जा रही है। बैंक और घटनास्थल के बीच रास्ते मे लगी सभी सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है। वैसे इस मामले में आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.