Breaking News

शेखपुरा में महिला श’राब कारोबारी समेत 4 गिर’फ्तार:छापेमा’री अभियान में शराब भी जब्त,

शेखपुरा में शराब के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान जिले के बरबीघा थाना और सिरारी ओपी पुलिस और उत्पाद थाना ने शनिवार को अलग अलग स्थानों से छापामारी के दौरान एक। महिला शराब कारोबारी सहित 4 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली। बरबीघा थाना क्षेत्र के समास खुर्द गांव से कारोबारी टुनटुन चौधरी को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार कारोबारी गांव के बाबूलाल चौधरी का पुत्र बताया गया है। जबकि उत्पाद थाना शेखपुरा के थाना अध्यक्ष शिव नंदन सिंह के नेतृत्व में छापामारी दस्ते ने चेवाड़ा बेलदरिया गांव में छापामारी कर शराब के एक महिला कारोबारी उमा देवी को बड़ी मात्रा में देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार महिला कारोबारी गांव के स्व जिमू केवट की पत्नी बताई गई है। उत्पाद टीम ने चेवाड़ा से ही एक शराबी राजेंद्र चौधरी को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया।

उधर, सिरारी ओपी अध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने भदौंस रोड से एक युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार युवक की पहचान नवादा जिला अंतर्गत काशीचक थाना क्षेत्र के चंडीनामा गांव निवासी विशुनदेव मांझी का पुत्र मुन्ना मांझी बताया गया है।

पुलिस ने बताया कि शराबी शराब पीकर अपना ससुराल जा रहा था।तभी उसे नशे की हालत में धर दबोचा गया। गिरफ्तार दोनो कारोबारी के विरूद्ध अलग अलग प्राथमिकी बरबीघा और उत्पाद थाना में दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। जबकि शराबियो से कोर्ट के आदेश पर जुर्माना वसूल किए जाने के बाद मुक्त कर दिया गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.