नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के एसएच 83 पथ में बल्लोपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने नकदी समेत लैपटॉप, मोबाइल फोन सहित एक लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया है।
बल्लोपुर ग्रामीण स्व. नारायण प्रसाद का पुत्र सच्चिदानंद कुमार की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान स्कूल के पास है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरो ने उनकी दुकान का शटर का लाक काटकर भीतर घुसकर उपरोक्त लिखित सामानों की चोरी कर भाग निकला। इस क्रम में चोरों ने दुकान का गल्ला में रखे 15000/- नकदी, एक एंड्रायड मोबाइल फोन, एक लैपटाप,एक मिनी पॉस एटीएम मशीन,बिक्री को रखे ब्लुटूथ एवं ईयर फोन बगैरह ले गए।
पीड़ित ने थाने में आवेदन देते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है। बता दे कि इन दिनों चोरों ने पूरी तरह पुलिस के नाक में दम कर रखा है देखा जा रहा है कि लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। गुरुवार को नवादा के ट्रेनिंग स्कूल के निकट भी दो गुमटी को उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
इन चोरों पर लगाम नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में बड़े-बड़े दुकानों में भी इन लोग हाथ साफ करना शुरू कर देंगे। वहीं, पूरे मामले में पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस मामले में जो लोग सम्मिलित है सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Comment here