देश के 15वे राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने के बाद माननीय द्रौपदी मुर्मू को पूरे देश से बधाई और शुभकामनाएं भेजी जा रही है। देश के प्रथम नागरिक चुने जाने के बाद देश के अलग अलग हिस्सों ने आम नागरिक शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे है। इसी क्रम में छपरा के कलाकार अशोक कुमार ने सैंड आर्ट के माध्यम से कलाकृति उकेर प्रथम नागरिक को शुभकामनाएं व बधाईयां प्रेषित किया है। सरयू नदी के तट पर तीन दिनों के कड़ी मेहनत के बाद शनिवार को माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के बालू की आकृति उकेर जीत की बधाई दी। अशोक के इस कला कृति को देखने के लिए लोगो की भीड़ जुट रही है। बेहद सुंदर स्पष्ट बालू की आकृति सभी देखने वालों को अपने तरफ सम्मोहित कर रहे है।
अशोक ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े गणराज्य का प्रथम नागरिक बनना अपने आप मे एक अकल्पनीय संयोग है। उसमें भी एक सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के जंगली परिवेश से आने वाले आदिवासी महिला का बनना पूरे विश्व को समानता का संदेश है।पहली आदिवासी समाज के महिला का राष्ट्रपति बनना हमारे लोकतंत्र के।खूबसूरती को दर्शाता है। इसी लिए इस प्रोजेक्ट को आदिशक्ति नाम दिया गया है। उड़ीसा के जा जंगलों से निकल आदिवासी समाज की बेटी देश की राष्ट्रपति बनती है यह उसके जीवटता और कर्मठता का प्रतीक है। आदिवासी सम में बढ़ना एक बहुत बड़ा संघर्ष माना जाता रहा है वहा से एक महिला शिक्षक नेता, मंत्री, राज्यपाल और उसके बाद राष्ट्रपति बनती है।यह समाज से लिये सुखद संदेश हैं।






Comment here