Breaking News

पूर्णिया में खेत में मिली महिला की लाश:परिजनों का आरोप- अवैध संबंध का किया विरोध किया तो गला दबाकर मार डाला

पूर्णिया में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना डगरूवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगच्छी पंचायत अंतर्गत फरकिया गांव के वार्ड 6 की है। एक गर्भवती महिला की लाश खेत में मिलने से गांव में हडकंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है।

मृतका की पहचान डगरूवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुराजपुर के रहने वाले मोहम्मद गुड्डू की पत्नी जुली प्रविण (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

मृतका की मायके डगरूवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगच्छी पंचायत के फरकिया गांव के वार्ड 6 में है। मृतका के चाचा मोहम्मद सज्जाद ने बताया कि जुली प्रविण और गुड्डू की शादी 3 साल पूर्व हुई थी। दोनों से एक 2 साल की बेटी भी है और जुली 7 महीने की गर्भवती भी थी। गुड्डू को दूसरे किसी लड़की से अवैध संबंध भी है। जिसको लेकर दोनों पति- पत्नी ने अक्सर झगड़ा होता था। जुली गर्भवती होने के बाद पति प्रताड़ित करने लगा और उसे मायके भेज दिया। जुली मायके में ही रह कर अपना देखभाल कर रहीं थी।

शुक्रवार के शाम गुड्डू ने जुली को बाहर बुलाया और अपने साथ ले गए। रात में जब उसके घर जाकर पता किया तो दोनों देर रात तक घर नहीं पहुंचे थे। शक होने पर काफी खोज तलाश की गई लेकिन कहीं भी पता नहीं चला।

आज दोपहर पता चला कि जुली प्रविण की लाश गांव के खेत में पडा हुआ है। जब परिजनों ने जाकर देखा तो उसके गला मरोडा गया था और शरीर पर जगह- जगह चोट के निशान भी पाए गए। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में मामला दर्ज करा दिया है। घटना के बाद गुड्डू गांव से फरार है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.