BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: पूर्व मंत्री ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, जूटे सभी समुदाय के लोग…

राज्य के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने रविवार को स्थानीय स्वयंवर विवाह भवन दामोदरपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में भारी संख्या में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने शिरकत किया। मौके पर रंग गुलाल लगाकर लोगो ने आपस में गला मिले एवं एक दूसरे को आपसी सद्भाव भाईचारा बनाए रखने का पैगाम दिया । समारोह में उपस्थित लोगों ने लोक संगीत एवं होली गीत गाकर पूरे माहौल को होली मय बना दिया। लोगों ने रंग-बिरंगे स्वादिष्ट भोजन का भी जमकर लुफ्त उठाया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि मैं प्रत्येक वर्ष महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर आपसी सद्भाव भाईचारा बनाए रखने के लिए इस तरह का आयोजन करता हूं।

इस तरह का आयोजन मेरे एवं मेरे साथियों के लिए नया मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई का संदेश भी देता है।होलीमिलन समारोह की अध्यक्षता मुखिया इंद्रमोहन झा ने किया। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार शर्मा, बिट्टू कुमार, कमलेश कांत गिरी, छोटन सिंह, पिंकू सिंह, मुखिया गीता देवी निषाद, मोहम्मद अब्दुल्ला,सुनील शर्मा, शंभू शाह, मंकू पाठक, रंजीत चौधरी, उपेंद्र शाह, अशोक पासवान, अजय पटेल, दिनेश सिंह छोटन सिंह, विकास पांडे, नागेंद्र पंडित, दिनकर सिंह, राजेश्वर प्रसाद गुप्ता ,मृत्युंजय चौधरी, साकेत रमन पांडे, अरविंद सिंह, मुन्ना सरपंच, रानू सिंह , लक्ष्मण पंडित, किशोर भगत, रमेश ठाकुर , विनोद गुप्ता गुल्टन पासवान, भरत प्रसाद चौरसिया, वकील सहनी, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद हाफिज ओजैर, स्मिथ राऊत, अजय चौधरी, नागेंद्र पंडित, रंजीत चौधरी, सुमन सिंह, सुरेंद्र सिंह, नंदन महतो, डां० अर्जुन आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.