बिहार पुलिस भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा आज सूबे में बने कुल 448 केंद्रों पर हो रही है. इसको लेकर सभी केंद्रों पर धारा-144 लागू कर दी गई है. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरी तैयारी की गई है. इस परीक्षा में तकरीबन 6 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे. अभ्यर्थियों की बड़ी तादाद को देखते हुए परीक्षा केन्द्रों के ईद-गिर्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों के अलावा बस स्टैंड के आसपास भी एक्स्ट्रा फोर्स तैनात किये गए हैं. केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्त्ती) ने पहले ही अभ्यर्थियों को आखिरी क्षणों में सेंटर पर पहुंचने की अफरा-तफरी से बचने की सलाह दी है.

इस दौरान रेंज आईजी-डीआईजी के अलावा एसपी को कई दिशा-निर्देश दिये गए. सिपाही के 11880 पदों के लिए पहली लिखित परीक्षा 12 जनवरी को हुई थी. दूसरे चरण की 20 जनवरी की परीक्षा स्थागित कर दी गई थी. सिपाही भर्ती के लिए पटना में कुल 37 एग्जाम सेंटर्स बनाये गए हैं. परीक्षा केंद्र के दो सौ परिधि में फोटो स्टेट, प्रिंटर मशीनें एवं साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी. दो सीटिंग में परीक्षा ली जाएगी. पहली पाली 10 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे बजे से अपराह्न 4 बजे तक ली जाएगी. एसडीओ ने परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी. धारा-144 को देखते हुए पांच या उससे अधिक लोगों को परीक्षा केंद्र पर एकत्रित होने की इजाजत नहीं है.





Comment here