बिहार में नहीं थम रही है मौ’त की र’फ्तार। एक बार फिर दो महिलाओं की मौ’त बिहार के मोतिहारी में हो गई। दोनों को तेज र’फ्तार से जा रहे वाहन बोलेरो ने कु’चल डाला। घट’ना सुगौली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार को हुई। बोलेरो की ठोकर से एक महिला की मौ’त मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरी की मौत अस्पताल में हुई। बता दें कि 24 घंटा पहले ही मुजफ्फरपुर में दो वाहनों की जबर्दस्त भि’ड़ंत में 12 लोगों की जा’न चली गई थी, जबकि भागलपुर में भी चार लोगों की मौ’त उसी समय हो गई थी।
इधर, दाेनों महिलाओं को ध’क्का मारने वाले बोलेरो को प्रत्यक्षदर्शियों ने दौ’ड़कर प’कड़ लिया, मगर वाहन के चालक फ’रार होने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को ज’ब्त कर लिया है। साथ ही घट’ना के खि’लाफ हंगा’मा कर रहे लोगों को फौरन समझाकर शांत करा दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की दक्षिणी श्रीपुर पंचायत के रामपुर में भटहां-रुलही मार्ग पर तीव्र गति से आ रही बोलेरो ने दो महिलाओं को रविवार को ठोकर मार दी, जिससे एक महिला की घ’टनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला को इ’लाज के लिए पीएचसी ले जाने के क्रम में मौ’त हो गई। मृ’तकों की पहचान श्रीपुर रामपुर निवासी बुनीलाल मांझी की पत्नी श्रीमुनि देवी व वीरेश सिंह की पत्नी सावित्री देवी के रूप में की गई है।मौके पर मौजूद लोगों ने घटना को देख वहां दौड़कर पहुंचे और बोलेरो को घेर लिया। मुखिया इम्तियाज हक ने थानाध्यक्ष रोहित को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घट’नास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। इसके बाद मृ’त महिलाओं के श’व को अपने क’ब्जे में लेकर पोस्टमा’र्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। उन्होंने बताया घ’टना को लेकर पुलिस आवश्यक का’र्रवाई कर रही है।





Leave a Reply