Breaking News

पटना बाईपास से 6 अपराधी गिरफ्तार:एक जगह जुट अपराध की योजना बना रहे थे, हथियार, गोली और नशीले पदार्थ बरामद

पटना बाईपास बस स्टैंड के नजदीक लूटपाट की योजना बना रहे हैं 6 अपराधियों को पुलिस ने बुधवार की देर रात धर दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से हथियार ,गोली और नशीली पदार्थ भी जब्त किए हैं। उक्त बातों की जानकारी पूर्वी सिटी एसपी प्रमोद कुमार ने गुरुवार को बाईपास थाने में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दी।

बताया जा रहा है कि अभी एक महीना पूर्व रंगदारी की मांग को लेकर अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोलियों से भून डाला था। पुलिस ने इस हत्या में शामिल 3 लोगों को पटना के बाईपास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों का नाम शिवम कुमार उर्फ चंटी ध्रुव कुमार एवं सूरज कुमार उर्फ साइको है। पुलिस का मानना है कि यह सभी अपराधी पटना एवं आसपास के क्षेत्रों में कई लूट कांड की घटनाओं को भी अंजाम दिया है।

गिरफ्तार बदमाश।

गिरफ्तार बदमाश।

सिटी एसपी ने बताया कि बुधवार की देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी कर्मी बस स्टैंड के नजदीक राहगीरों से लूटपाट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही एक टीम का गठन कर अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी शुरू की। इस क्रम में बाईपास के नजदीक से पुलिस ने छोटू आलम, रिशु राज ,रोशन कुमार ,मंगल सिंह एवं मानस सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह सभी लोग नशीली पदार्थों को खरीद बिक्री के साथ ही आरंस की सप्लाई भी करते हैं। बुधवार को यह सभी राहगीरों से लूटपाट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से पिस्तौल गोली और नशीली पदार्थों को जब किया है। पुलिसगिरी से गहन पूछताछ कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.