Breaking News

झारखंड से आ रहे 3 अफीम तस्कर औरंगाबाद में प’कड़ाए:3.5 किलो सूखा व 3 किलो गीला अफीम जब्त

औरंगाबाद में 3.5 किलो सूखा व 3 किलो गिला अफीम के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं उनके पास से तीन मोबाइल भी जब्त किया गया है। इसका खुलासा गुरूवार को एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गया जिले के बाराचट्‌टी थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी राजू कुमार सिंह, झारखंड के चतरा जिला के गिधौर थाना क्षेत्र के गड़की गांव निवासी सुजीत यादव व लावालोन थाना क्षेत्र के झारदाग गांव निवासी अखिलेश कुमार यादव शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम सुराग दिए हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई हो रही है। आगे भी सफलता मिलने की उम्मीद है।

सटीक सूचना पर छापेमारी कर अफीम तस्करों को पुलिस ने दबोचा

एसपी ने बताया कि सटीक सूचना मिली कि झारखंड की ओर से अफीम लेकर तीन तस्कर एक यात्री बस से आ रहे हैं। अफीम लेकर दिल्ली की ओर जाने वाले हैं। सूचना के फौरन बाद नगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी करने का निर्देश एसपी द्वारा दिया गया। जिसके बाद उक्त टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंजुराही मोड़ पर घेराबंदी की। उक्त रास्ते से आने वाली सभी वाहनों को चेकिंग शुरू किया गया। इसी दौरान एक यात्री बस भी पहुंची। जिसपर से तीन युवक उतरकर भागने लगे। जिन्हें पहले से तैयार पुलिस जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो अफीम बरामद हुआ। जिसे जब्त कर लिया गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.