Breaking News

भोजपुरी गाने में तेजस्वी से लगाई नौकरी की आस:टुनटुन यादव और शिल्पी राज ने गाया गाना – दिन नियरा गईल

युवाओं को रोजगार देने से जुड़ा सवाल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उठाते रहे हैं। विधान सभा चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार बनी तो कैबिनेट की पहली बैठक में प्रथम हस्ताक्षर से 10 लाख युवाओं को स्थायी रोजगार देंगे। सरकार के किस-किस विभाग में कितने पद खाली हैं, इसका ब्योरा भी उन्होंने दिया था। अब रोजगार के सवाल पर भोजपुरी में नया गाना आया है। इसमें लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव के सत्ता में आने का इंतजार किया जा रहा है।

सिंगर टुनटुन यादव और शिल्पी राज का गाना ‘दिन नियरा गइल’ रिलीज होते ही युवाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के जरिए बिहार के युवाओं के बेरोजगारी के दर्द को सामने रखा गया है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उम्मीद की गई है। गाने की शुरुआत प्रेमिका के सवाल से होती है कि ‘न जाने तुम कब शादी करोगी…जवाब में प्रेमी कहता है – तेजस्वी की सरकार आने दो…नौकरी की भरमार होगी…।

वो दिन दूर नहीं जब….

टुनटुन यादव और शिल्पी राज की आवाज में यह गाना खूबसूरत है। गाने के माध्यम से दोनों बता रहे हैं कि जल्द ही बिहार के युवाओं के दिन फिरने वाले हैं और वो दिन अब दूर नहीं है, जब तेजस्वी यादव सत्ता में आकर सबों को रोजगार देंगे। गाने के बीच में तेजस्वी क्रिकेेट के शॉट लगाते हुए दिख रहे हैं। लालू प्रसाद भी क्रिकेट वाले ड्रेस में हैं। इसमें अनंत सिंह भी नजर आते हैं। भोजपुर से एमएलसी का चुनाव लड़ने वाले अनिल सम्राट भी।ट

दिलचस्प यह कि इसमें तेजस्वी यादव के साथ उनकी पत्नी राजश्री उर्फ रेचल दिख रही हैं। दोनों ने प्रेम विवाह किया और जाति- धर्म का बंधन तोड़ कर किया। इसलिए युवाओं के बीच दोनों खूब पसंद किए जाते हैं। गाना ‘दिन नियरा गइल’ लालू एंटरटेनमेंट से रिलीज किया गया है। गाने का लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने तैयार किया है। म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.