लखीसराय में एक युवक की मौत वज्रपात में हो गई। वो दादिया सास का दाह संस्कार कर स्नान कर रहा था और इसी दौरान उसपर ठनका गिर गया। मृतक की पहचान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अभयपुर मसूदन निवासी 28 वर्षीय श्यामसुंदर कुमार के रूप में की गई है।
युवक अपने ससुराल पत्नी की दादी के क्रियाकर्म में शामिल होने के लिए आया हुआ था। शव यात्रा में सामिल होकर दाह संस्कार के लिए गंगा घाट गया था। सभी दाह संस्कार से निवृत होकर घाट से ऊपर आने के दौरान ही तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और उसकी चपेट में आने से मौके पर श्यामसुंदर की मौत हो गई।

मृतक की फाइल फोटो।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पिपरिया थाना अध्यक्ष बालमुकुंद कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया।



Comment here