Breaking News

सांप ने पैर में काटा, लेकर पहुंचा अस्पताल:भोजपुर में युवक को सांप ने डंस लिया

भोजपुर जिले में मानसून का असर दिखने लगा है। इसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में विषैले सांपों का भी खतरा बढ़ गया है। जिले में अब तक दर्जनों लोगों को सांप ने डस कर जख्मी कर दिया है। ताजा मामला जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी गांव का है। जहां एक युवक को सांप ने डस लिया। जिसके बाद युवक को तबियत बिगड़ने लगी। तभी मजदूर के मालिक ने इलाज से पहले सांप को ढूंढ़ कर निकाला । जिसके बाद युवक को ग्रामीणों की मदद से आरा सदर अस्पताल ले आए।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक व्यास कुमार, बेतिया जिले के पूजहा पटजिरवा थाना क्षेत्र के निवासी रेखा मुखिया के 20 वर्षीय पुत्र है। हरिराम सिंह ने बताया कि व्यास कुमार और अन्य आठ लोग मेरे खेत में रोपनी के लिए दो दिन पहले आए हुए थे। गुरुवार की सुबह जब सभी खेत में रोपनी रोपने के लिए खेत में गए थे। उसी दरमियान व्यास सांप को नहीं देखा, उसपर चढ़ गया। जिसकी वजह से सांप ने उसे डस लिया। उसके बाद सबसे पहले हम लोगों ने सांप को ढूंढना शुरू किया।

उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद सांप को ढूंढ कर जख्मी व्यास कुमार को चरपोखरी पीएचसी में ले गए। वहां पर युवक का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने आरा सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद हमलोग ने व्यास कुमार को आरा सदर अस्पताल ले आए। साथ ही सांप को भी प्लास्टिक में लेकर अस्पताल ले आए है। ताकि डॉक्टर सांप को देखकर इलाज कर सके। इधर व्यास कुमार का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

सांप के डसने के बाद ब्लेड से काटा

हरिराम सिंह ने बताया कि जैसे ही मुझे सूचना मिली कि खेत में रोपनी करने के लिए गए मजदूरों में से एक मजदूर व्यास को सांप ने काट लिया है। मैं तुरंत खेत में पहुंचा और देखा कि व्यास कुमार के पैर में सांप ने डस लिया है। तो मैंने उस जगह पर ब्लेड से हल्का काट दिया। ताकि सांप का जहर थोड़ा कम हो सके।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.