Breaking News

छपरा में दहेज के लिए नवविवाहिता की ह’त्या:परिजनों का आ’रोप- म’र्डर से पहले ससुराल वालों ने कराया गर्भपात

छपरा में दहेज के लिए नवविवाहिता का हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मामला दरियापुर थाना क्षेत्र के ढोंगहा का बताया जा रहा है मृतक की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के ढोंगहा निवासी रीना देवी (27वर्ष) पति कमलेश पंडित के रूप में हुआ है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतिका का मायके दरियापुर थाना क्षेत्र के बरुआ मगरपाल बताया जा रहा है। गुरुवार को परिजनों ने शव देखने के बाद पुलिस में शिकायत करते हुए कार्यवाई की मांग की है।पुलिस सूचना के बाद ढोंगहा गावं पहुच शव के9 कब्जे में।लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बारे में बताते हुए मृतिका के भाई कृष्णा पंडित ने बताया कि उसके बहन रीना की शादी पिछले वर्ष 2020 में ढोंगहा निवासीकमलेश पंडित के साथ हुआ था। शादी के 6 महीने तक सबकुछ ठीक ठाक रहा लेकिन बाद में ससुराल वालों द्वारा दहेज में कम राशी अउ समान मिलने का ताना देते हुए मांग की जाने लगी। बहन के बिरोध पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

कुछ दिन पहले गर्भवती होने के बाद ससुराल वालों द्वारा सोनोग्राफी कराकर लड़की होने पर जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया गया।जिसका शिकायत करने पर मारपीट की गई थी। बुधवार के रात ससुराल वाली द्वारा मारपीट कर हत्या कर दिया गया। गुरुवार के सुबह पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने पर हमलोग पहुचे तो घर मे शव पड़ा मिला। मृतिका के गर्दन सहित पूरे शरीर पर चोट के निशान है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.