जिले के गढ़पुरा प्रखंड स्थित बाबा हरी गिरी धाम में सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।पूरे मंदिर परिसर में कई फेरा तक बैरिकेडिंग कर एक-एक कर श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर पूजा अर्चना करने जाने के लिए जा रहा था। बाबा हरी गिरी धाम में बेगूसराय ही नहीं बल्कि आसपास के दरभंगा, समस्तीपुर, कटिहार , खगरिया सहित कई जिलों के लोग पूजा अर्चना करने आ रहे हैं। सिमरिया गंगा घाट से स्नान कर श्रद्धालु पैदल साइकिल मोटरसाइकिल सहित विभिन्न वाहनों से हरी गिरी धाम तक पहुंच रहे हैं।
वहीं सुरक्षा की बात की जाए तो बाबा हरी गिरी धाम जाने वाले तीन रास्तों पर मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस बल की तैनाती है । ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ भाड़ को नियंत्रण में रखा जाए जिससे कोई भी परेशानी उतपन्न न हो। गढ़पुरा हरिगिरि धाम में आयोजित सावन माह भर राजकीय मेले में जिला प्रशासन ने मुक्कमल व्यवस्था की है। दरअसल कोरोना के कारण लगी पाबंदियां हटने के बाद दो साल बाद के बाद इस साल सावन की पहली सोमवारी में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हर-हर महादेव और बम बम भोले के नारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा है।







Comment here